
Bengaluru, 27th Oct, 2018:
जापान के मशहूर डिज़ाइनर ब्रांड MINISO ने आज बैंगलुरु के इंद्रानगर में अपना नया आउटलेट लांच किया. जापान आधारित यह ब्रांड जापानी डिज़ाइनर, श्री मियाक जुन्या और एक युवा चीनी उद्यमी श्री ये गुओफू द्वारा टोक्यो, जापान में संयुक्त रुप से स्थापित किया गया था.
MINISO के बारे में: MINISO इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित MINISO ने सितंबर, 2013 में चीनी बाजार में प्रवेश किया था.
“सादगी, प्राकृतिक और अच्छी गुणवत्ता” के जीवन दर्शन के साथ MINISO ने अगस्त 2017 में भारत में अपने दरवाजे खोले थे और आज बैंगलुरु में एक नया स्टोर लाॅन्च किया है. इस स्टोर को स्टोर पार्टनर, श्री श्याम सुंदर प्रसाद संचालित करेंगे। चेयरमैन संदीप केड़िया एवं वेंटोटा रिटेल्स के सह-संस्थापक ने वेंटोटा रिटेल के सीईओ एवं को-फाउंडर, दीपक आंचलिया के साथ शहर में नए स्टोर की शुरुआत की है। उन्होंने देश में 50 स्टोर खोले हैं और 31 दिसंबर, 2018 तक 100 स्टोर खोलने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। उनका उद्देश्य 31 दिसंबर, 2019 तक 300 स्टोर खोलने का है।

संस्थापक के शब्द:
इस मौके पर वेंटोटा रिटेल्स के सह-संस्थापक, संदीप केडिया और दीपक आंचलिया ने कहा, “हम सदैव ऐसा खुशनुमा स्थान बनाना चाहते थे, जो हम सभी के अंदर के बच्चे को बाहर ले आए। यह स्टोर बहुत किफायती है और यहां सभी चीजें एक ही छत के नीचे हैं। हम बैंगलुरु में अपने स्टोर के लिए बहुत उत्साहित हैं।”
स्थानः
नं. – 1134, 100 फीट रोड,
एचएएल, द्वितीय तल, इंद्रानगर,
बैंगलुरु
उत्पाद मूल्य: 150 रुपये से शुरू
City Today News
(Tj vision media)
