राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (NTWB) की 7वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर 2025:
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (NTWB) की 7वीं बोर्ड बैठक आज नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक की शुरुआत में उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी), भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री संजीव ने श्री सुनील सिंघी को उनके द्वितीय कार्यकाल के लिए बधाई दी। उन्होंने व्यापारी समुदाय के हितों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण में बोर्ड सदस्यों के निरंतर प्रयासों की सराहना की।

अपने संबोधन में चेयरमैन श्री सुनील सिंघी ने हाल ही में लागू नेक्स्ट-जेन जीएसटी 2.0 सुधारों (22 सितंबर 2025 से प्रभावी) की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि देशभर में मनाया गया “जीएसटी बचत उत्सव” माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक है, जिनके दूरदर्शी निर्णयों से उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को उल्लेखनीय राहत और बचत प्राप्त हुई है।

श्री सिंघी ने यह भी बताया कि “स्वदेशी अपनाओ” अभियान के अंतर्गत पिछले 100 दिनों में देशभर में लगभग 1100 कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

कर्नाटक के बोर्ड सदस्य श्री प्रकाश पिरगल ने भारत सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती का स्वागत करते हुए इसे व्यापार जगत और आम जनता दोनों के लिए लाभकारी बताया। इस अवसर पर बोर्ड ने पूरे देश में “जीएसटी उत्सव” मनाने का निर्णय भी लिया।

बैठक का एक प्रमुख विषय “वोकल फॉर लोकल” (Vocal for Local) पहल रहा। इस दौरान “गर्व से कहो, ये स्वदेशी है” पोस्टर का विमोचन किया गया, जो प्रधानमंत्री जी के उस संदेश को आगे बढ़ाता है कि भारतीय उत्पादों को गर्वपूर्वक अपनाया और प्रदर्शित किया जाए।
सभी सदस्यों ने इस अभियान के राजदूत बनकर इसे देशभर में व्यापक रूप से प्रसारित करने का संकल्प लिया।

बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि आयकर में ₹12 लाख तक की कर छूट प्रदान की गई है, जिससे आम जनता और व्यापारियों दोनों को महत्वपूर्ण राहत मिली है।

अंत में, श्री प्रकाश पिरगल, बोर्ड सदस्य
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड,
भारत सरकार, ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ संकल्प को प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचाना और उसे अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाना ही हम सबका लक्ष्य है।”

City Today News 9341997936