
महाशतावधानी अभिनंदनचंद्रसागर का चातुर्मास प्रवेश रानीबेन्नूर सुविधि सुमतिनाथ जैन मंदिर में चातुर्मास प्रवेश किया । सामैया के साथ संतों ने मंदिर में सामूहित चैत्यवंदन कर मंदिर में चातुर्मास प्रवेश किया । रानीबेन्नूर में संतों के चातुर्मास से विशेष उत्साह छाया है । इस मौके पर प्रवचन देते हुए अभिनंदनचंद्रसागरजी ने कहा कि चातुर्मास स्वकल्याण एवं सर्वकल्याण की भावना को जागृत करता है । चातुर्मास में भारतभर के हर संघ में तप त्याग और वैराग्य की बाहर होती हैं । चातुर्मास में हमें श्रद्धा के बीज को अंकुरित करके आत्म ज्ञान के विशाल वट वृक्ष में परिवर्तित करना चाहिए ।

संघ के अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया । बेंगलूरु से अशोक भंडारी , नरेन्द्र आच्छा , सञ्जनराज जैन , प्रसन्नचन्द जैन सहित आसपास के संघ के अनेक सदस्य उपस्थित थे । संतों को काम्बली अर्पण करने का लाभ अमृतलाल संघवी तथा हस्तीनापुर नगरी का उदघाटन का लाभ सम्पतराज अचलचन्द निंबाजिया परिवार ने किया । चातुर्मास कमेटी , अर्हम् ग्रुप व नवयुवक मंडल ने सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली ।
City Today News
(citytoday.media)
9341997936
